अम्बेडकरनगर। जिले के विधान सभा क्षेत्रों में टिकट घोषित होने के साथ ही नेता जी ने बेखौफ होकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उनको अब कोरोना का खौफ नहीं रहा। टांडा विधानसभा से कांग्रेस से घोषित उम्मीदवार मेराजुद्दीन को न तो खुद कोरोना का डर है और न ही उनके समर्थकों। यही वजह है कि वह बेखौफ कोरोना नियमों के प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए मेराजुद्दीन अपने समर्थकों के साथ बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस के अपना प्रचार कर रहे हैं।
जबकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार की तरफ से गाइड लाइन जारी किया गया है,साथ ही चुनाव आयोग भी कोरोना को लेकर गम्भीर है।चुनाव में नेताओ के रैलियों तथा भीड़ पर रोक लगा रखी है,लेकिन न तो नेताओ को कोरोना का डर है और न उनके समर्थकों को।
टांडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मेराजुद्दीन किछौछवी ने खुद अपने द्वारा किए जा रहे प्रचार की कई फोटो सोशल मीडिया पर लगा रखी है। इसमें वह खुद बिना मास्क के चुनाव प्रचार कर रहे है,लोगो के बीच मे जाकर वोट मांग रहे है।
अब जब नेताजी बिना मास्क लगाए चुनाव प्रचार कर रहे है तो भला उनके समर्थक कैसे पीछे रहते। समर्थक भी बिना मास्क लगाए नेताजी के लिए वोट मांग रहे है। बताया जाता है कि यह नेता जी का एक दिन की बात नहीं हैं। वह रोजाना बिना मास्क लगाए लोगों के बीच जाकर प्रचार कर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
जिले में नेता प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे है,लेकिन जिला प्रशासन व निर्वाचन आयोग चुप्पी साधे है।प्रशासन की तरफ से भी कोई रोक टोक नही किया जा रहा है।यही वजह है कि नेता नियमों को दरकिनार कर घूम रहे है।
विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने जो नेताओं को प्रचार करने का गाइडलाइन जारी किया है। उसमें डोर टू डोर प्रचार में ज्यादा से ज्यादा 10 लोगों एक साथ प्रचार कर सकते हैं। साथ ही सभी लोग कोविड नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।