डीएम ने वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में की बैठक

डीएम ने वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में की बैठक


अम्बेडकरनगर।
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वैक्सीनेशन के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी तथा इस हेतु लगाए गए नोडल अधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 15 से 17 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु अध्यापक की ड्यूटी लगा कर घर घर चिन्हित कराकर वैक्सीनेशन से छूटे हुए बच्चों का लिस्ट तैयार कराया जाए तथा लिस्ट को एमओआईसी को उपलब्ध करा दिया जाए। जिससे वैक्सीनेशन में तेजी लाया जा सके। इस कार्य में कोटेदार का भी सहयोग लिया जाए। 

बैठक के दौरान परियोजना निदेशक राकेश कुमार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ओम प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी,नोडल अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने