अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नवीन सब्जी मंडी सिझोली स्थित फल मंडी में सोमवार की रात तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोर फल और नकदी चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह जब चोरी का पता चला तो फल कारोबारियों के होश उड़ गए। चोरी गत 21 और 30 दिसंबर की रात को भी हुआ यह जानकारी व्यापारियों द्वारा दी गई।फलमंडी में आढ़त का काम करने वाले अधिकांश दुकानदार अकसर पार्टी को भुगतान करने के लिए रुपये को रखते हैं। सुरक्षा के लिए मंडी में चौकीदार रहते हैं। जबकि सीसीटीवी कैमरा खंभे में लगा हुआ है। इस बीच दुकान से चोरों ने ताला तोड़कर आलमारी में रखे रुपये नगद ले गए।
सुबह आढ़त पर पहुंचे तीनों दुकानदार देख अवाक थे। बाद में देखा तो आलमारी से रुपये गायब थे। फल व्यापारियों ने बताया कि फल सब्जी मंडी में आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती है, लेकिन मंडी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाति। मंडी परिसर में ही बैंक का भवन बना हुआ है परंतु संचालित ना होने के कारण वह गत वर्षों से निस्प्रयोज्य पड़ा हुआ है और सब्जी के व्यापारियों और फल के व्यापारियों को व्यवसाय में ज्यादा रुपयों का लेन-देन होता है जो उनके लिए समस्या बन जाता है।
दिनभर की बिक्री कर असुरक्षित ढंग से अपने साथ ले जाते हैं नहीं तो वह वही मंडी में ही बैंक में जमा कर देते। सब्जी मंडी में सुरक्षा करने के लिए रात्रि में सुरक्षाकर्मी भी लगाए गए हैं फिर भी मंडी में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। व्यापारियों द्वारा यह भी बताया गया कि धान की बोरी भी चोरों द्वारा बाउंड्री वाल कूदकर ले जाया जाता है परंतु मंडी प्रशासन द्वारा तनिक भी ध्यान नहीं दिया जाता। इस घटनाक्रम को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।