अम्बेडकरनगर : निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कटिबद्ध : एडीजी

अम्बेडकरनगर : निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कटिबद्ध : एडीजी


विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण का हुआ जनपद आगमन

अम्बेडकरनगर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपर पुलिस महा निदेशक बृजभूषण शुक्रवार को क्राइम की समीक्षा करने के लिए जिले  के दौरे पर रहे। उन्होंने पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जनपद में क्राइम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एडीजी बृजभूषण ने अकबरपुर हवाई पट्टी पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमारा फोकस पीसफुल, फ्री एंड फेयर चुनाव हो इसको लेकर बैठक की गई। उन्होंने बताया कि मॉडल कोड आफ कंडक्ट लागू है। विधानसभा चुनाव छठे चरण में जिले में चुनाव होंने हैं. उन्होंने कहा कि जनपद में शत प्रतिशत बूथों का पुलिस ने सत्यापन कार्य कर हर थाने में एक पृथक रजिस्टर बनवाकर वहां चुनाव संबंधी आने वाले मामलों को दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है.

हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई की जा रही है। शराब माफियाओं पर भी कार्रवाई हो रही है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। सभी संवेदनशील बूथ का भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने संतोष जाहिर किया कि जिले में माफिया पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले 3 वर्षों में गैंगस्टर एक्ट में अभी कुछ प्रॉपर्टी सीज नहीं हुई है, उनको सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। शराब माफिया पर कार्रवाई हो रही है। काफी संख्या में असलहा जमा कराया जा चुके हैं, गुंडा एक्ट के मामले में भी कार्रवाई हो रही है और उन्हें जिला बदर किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान एडीजी ने कहा कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए पुलिस तैयार है।

Post a Comment

और नया पुराने