पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने की आत्महत्या

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने की आत्महत्या


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री
और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या ने शुक्रवार, 28 जनवरी को अपने अपार्टेमंट में फांसी लगा ली। सौंदर्या 30 साल की थीं, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया है। सौंदर्या का एक चार महीने का बच्चा भी है, सूत्रों का कहना है कि प्रेग्नेंसी के बाद से ही उनमें डिप्रेशन के लक्षण नजर आने लगे थे। सौंदर्या पेशे से डॉक्टर थीं और बेंगलुरु के अपने फ्लैट में रह रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक सौंदर्या के परिवार को जैसे ही पता चला कि उन्होंने खुद को फांसी लगा ली है, इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टर ज्यादा कुछ नहीं कर सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय की तरफ से आए बयान में बताया गया कि बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में सौंदर्या का पोस्टमार्टम किया गया। येदियुरप्पा की सबसे बड़ी बेटी पद्मा की बेटी थीं सौंदर्या।

सौंदर्या की शादी साल 2019 में डॉक्टर नीरज से हुई थी, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घर के नौकर ने सुबह काम के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर को कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने डॉक्टर नीरज को फोन किया। जब नीरज ने दरवाजा खोला तो देखा सौंदर्या अपने बेडरूम के पंखे से लटकी हुईं मिलीं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया से मिले सबूत के अनुसार ये आत्महत्या का मामला है। अभी तक सौंदर्या की तरफ से लिखा कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। सौंदर्या के निधन से घर में मातम पसर गया है, इस खबर से पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को भी बड़ा झटका लगा है।

Post a Comment

और नया पुराने