शरीफ मसूदी बने अयोध्या मंडल के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक
अम्बेडकरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने रविवार को गोविंद साहब डाक बंगले में आहूत पत्रकारों की बैठक में आलापुर तहसील के आमा दरवेशपुर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अंबेडकर नगर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा किया जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष शरीफ मसूदी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अयोध्या मंडल का संरक्षक बनाए जाने की घोषणा किया।
पत्रकारों की बैठक में सर्वसम्मति से सुनील कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शरीफ मसूदी को अयोध्या मंडल का संरक्षक नियुक्त किए जाने का निर्णय किया गया था। सुनील कुमार सिंह को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शरीफ मसूदी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का अयोध्या मंडल का संरक्षक नियुक्त किए जाने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
आलापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय दिलीप सिंह शैलेंद्र मिश्र के अलावा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के घनश्याम भारतीत्र रामू गोड़ जितेंद्र भार्गव ज्ञान धर द्विवेदी मुमताज अहमद समेत कई अन्य पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि पत्रकार नीर और क्षीर को अलग करते हैं। उन्हें अपने दायित्वों का सजगता पूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी का सभी पत्रकारों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार समेत सभी मौजूद पत्रकारों ने महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर मत्था टेक कर उन्हें नमन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। सुनील कुमार सिंह को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष एवं शरीफ मसूदी को अयोध्या मंडल का संरक्षक बनाए जाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यवर्धन पांडे एडवोकेट अनिल सिंह पत्रकार जेपी सिंह एसएन त्रिपाठी बृजेश सिंह समेत कई अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।