अम्बेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में आज 03 जनवरी 2021 को मिश्री लाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टाण्डा में मतदाता साक्षरता क्लब के तहत मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तहसीदार टाण्डा, विशिष्ट अतिथि प्रभारी DIOS श्रीमती तारा वर्मा, कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. प्रशिषा श्रीवास्तव एवं बच्चों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली जुबेर चौराहा, टाण्डा बस स्टैंड, ताज़ ताकिज होते हुए निकाली गई, जिसमें गर्ल गाइड, एन.एस.एस., आर्य वीरांगना दल इत्यादि बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इसमें छात्राओं ने तिरंगा यात्रा के साथ रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप एवं भारत माता की मनोरम झांकियां प्रस्तुत की जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। छात्राओं ने मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया, उन्हें बताया कि वो अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिससे एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण हो सके।