लखनऊ। राजधानी स्थिति यूपी प्रेस क्लब में भारत महापरिवार पार्टी द्वारा देश में दूषित हो चली राजनीति को बदलने व भ्रष्टाचार सहित व्याप्त महंगाई बेरोजगारी, गरीबी जैसी जटिल समस्याओं का समाधान दिए जाने का घोषणा पत्र बीएमपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बरीश देव गुप्ता ने मीडिया के समक्ष जारी किया। उन्होंने कहा कि अब दूषित राजनीति की सफाई का समय आ गया है देश की जनता बदलाव ही नही बल्कि राष्ट्र के विकास के इंतज़ार को आतुर है।
बीएमपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बरीश देव गुप्ता ने कहा कि हम 2022 विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार लडाने जा रहे है, जिसमे से 296 सीटों के उम्मीदवारों की सूची तैयार है शेष सीटो पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी एजेंडा बताने एवं वादा करने में विश्वास नहीं करती हम समस्याओं के समाधान के विकल्पों पर काम कर रहे हैं। जिसके लिए हमारी पार्टी अपने घोषणा पत्र के माध्यम से समस्याओं के समाधानों को जारी कर रही है, जो राजनितिक इतिहास में पहली बार हो रहा है। जनता खोखले वादों,झूठे नारों और भृष्ट राजनीति से अब ऊब चुकी है जनता रोटी कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत समस्यायों एवं महगाई गरीबी बेरोजगारी जैसी समस्याओं से अब निदान चाहती है और हमारी पार्टी को इन्ही आधारों पर जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है यदि ऐसे ही जनता का स्नेह हमे मिलता रहा तो हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और देश मे दूषित हो चली राजनीति की धारा को भी बदलने में कामयाब होंगे।
भारत महापरिवार पार्टी अपने लक्ष्य राजनीतिक सुधार एवं संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के अनुरूप कार्य कर रही है। जहाँ देश की जनता को राजनीतिक दलों के झूठे वादों एवं एजेंडो जैसी अवधारणा से मुक्त मिलेगी और एक नई राजनीतिक परंपरा का आगाज होगा। देश की सेवा, सुरक्षा और व्यवस्था तंत्र, किन किन तकनीक पर कार्य करेगा, उसकी नीव/आधार हम बना चुके है। जहाँ किसी कमजोर, गरीब के लिए कोई भेद-भाव नही होगा, जाति/धर्म के झगड़े नही होंगे, फर्जीवाड़े पूरी तरह से समाप्त होंगे, सबको समान अधिकार प्राप्त होगें और राष्ट्र का विकास सुनिश्चित होगा।
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार रिज़वान चंचल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य विजन एवं मिशन पूर्णतयः स्पष्ट है, पार्टी बसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा पर चलकर समाज के हर योग्य व्यक्ति को बिना किसी भेद/भाव के जिम्मेदारी देने का काम कर रही है। हमारा मुद्दा है युवाओं को पारदर्शी रूप से रोजगार कैसे मिले? भरष्टाचार कैसे समाप्त हो? जनता को हर छोटी-छोटी चीजों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाना कैसे बंद हो? महंगाई कैसे नियंत्रित हो? प्रतिव्यक्ति का विकास सुनिश्चित कैसे हो? इन सभी ज्वलंत मुद्दों का बी एम् पी पार्टी समाधान लेकर आई है जिसके चलते प्रदेश ही नहीं देश की जनता का समर्थन जुटा रही है।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धनञ्जय सिंह ने कहा हम देश के हर गांव को आत्मनिर्भर गांव बनाने की पूरी योजना बना चुके है आज विदेशों के उत्पाद को देश मे बेचने का कुचक्र वर्तमान सरकार कर रही है जिसे हम गांव के हर व्यक्ति आर्थिक सम्पन्न बनायेगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आज हम भारत को विश्वगुरु, सोने की चिड़िया बनाने और रामराज्य लाने की बात करते है हमने इन कथनो के अस्तित्व को साकार करने के लिए और भारत की संस्कार और संस्कृति को फैलाने और बचाने के लिए अयोध्या को भारत की राजधानी बनाने का संकल्प लिया है। हमारी सरकार आने पर हम उत्तर प्रदेश को दो भागों में बांटेंगे। पहला उत्तर-पश्चिम भाग को ब्रज प्रदेश जिसकी राजधनी मथुरा बनाएंगे। दूसरा उत्तर-पूर्व क्षेत्र को अवध प्रदेश जिसकी राजधानी अयोध्या होगी। इस प्रकार अयोध्या भारत और अवध प्रदेश की संयुक्त राजधानी होगी।
कार्यक्रम में पार्टी के महासंगठन मंत्री अमरनाथ मिश्रा जी, महासचिव कंचन शर्मा जी, सचिव दिलीप मौर्या जी, कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रिज़वान चंचल,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, अभिषेक सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।