अंबेडकरनगर: टांडा के चिंतौरा-सुलेमपुर परसांवा नहर के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

अंबेडकरनगर: टांडा के चिंतौरा-सुलेमपुर परसांवा नहर के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

अंबेडकरनगर। थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम चिंतौरा सुलेमपुर परसांवा नहर के पास खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। 

मृतक जिसकी उम्र 35 साल बताई गई है, के चेहरे पर ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्यारों ने युवक की शिनाख्त मिटाने की कोशिश की है। टांडा में नहर के किनारे मिले इस शव के शरीर पर पैंट-शर्ट मौजूद था।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक की पहचान जियालाल पुत्र सीताराम निवासी बड़ा चिंतौरा थाना कोतवाली टांडा के रुप में हुई। 

मृतक के पिता सीताराम ने कोतवाली टांडा में  तहरीर देकर बताया है कि उसका पुत्र जियालाल मजदूरी करता था और बीते शाम से घर नहीं लौटा था। सुबह उसकी लाश नहर के किनारे खून से लथपथ मिली। इससे प्रतीत हो रहा है कि जियालाल की निर्मम हत्या की गयी है।


Post a Comment

और नया पुराने