अंबेडकरनगर । जनपद अम्बेडकरनगर थाना अहिरौली पुलिस टीम द्वारा छः शातिर चोरों को चोरी किये हुए 3,66,100 रुपये, 500 ग्राम चाँदी, व अन्य चोरी करने के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया । घटना के बारे में उल्लेखनीय है कि दिनांक 29/30.12.21 को कटेहरी बाजार मे हुयी लगभग 6,00,000 की चोरी थी तथा दिनांक 03.01.2022 को अन्नावां बाजार मे हुयी चोरी के सम्बन्ध में थाना अहिरौली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-289/21 धारा 457/380/411/414 भादवि व मु0अ0सं0 06/22 धारा 457/380/411 भादवि पंजीकृत किया गया था।
दिनांक-13-01-2021 को थाना अहिरौली पुलिस टीम समय करीब रात्रि 12:50 बजे रात्रि गश्त/चेकिंग में दुल्लापुर चौराहा पर मौजूद थी कि रलवे क्रासिंग कि तरफ से दो मोटरसाइकिल चार व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किये तो बाइक फिसल गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबन्दी करके मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति (01)- अनुराग वर्मा पुत्र उमाशंकर वर्मा निवासी कल्याणपुर ताराखुर्द थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर (02)-शिवशंकर उर्फ डिब्बा पुत्र घरभरन निवासी बजदहा थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर (03)- सुरेश उर्फ सीटू पुत्र आशाराम शर्मा निवासी नथनपट्टी थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर (04)- अवधेश पुत्र रामजीत वर्मा निवासी रतनपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी किया हुआ कुल 3,66,100 रुपया 02 अदद मोटर साइकिल, 04 अदद मोबाइल, 01 अदद तमांच 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर बरामद कर मौके से कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर (01)- सुरेन्द्र कुमार उर्फ बबलू सोनी पुत्र पारसनाथ सोनी निवासी निनामपुर थानाअहिरौली जनपद-अम्बेडकरनगर (02)- पवन कुमार पुत्र रुद्र सेन निवासी ताराखुर्द थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी करने का सामान, दो अदद मोबाइल, एक अदद मोटरसाइकिल, करीब 500 ग्राम चांदी बरामद किया।
पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों द्वारा रात में रैकी की जाती थी जिन घरो मे ताला बन्द रहता था तथा जो लोग ताला लगा के परिवार के साथ बाहर कहीं जाते थे उन्ही घरो को हम चिन्हित करके घटना को अंजाम दिया करते थे ।
नाम पता अभियुक्तगण-
अनुराग वर्मा पुत्र उमाशंकर वर्मा निवासी कल्याणपुर ताराखुर्द थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर, शिवशंकर उर्फ डिब्बा पुत्र घरभरन निवासी बजदहां थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर, सुरेश उर्फ सीटू पुत्र आशाराम शर्मा निवासी नथनपट्टी थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर, अवधेश पुत्र रामजीत वर्मा निवासी रतनपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर, सुरेन्द्र कुमार उर्फ बबलू सोनी पुत्र पारसनाथ सोनी निवासी निनामपुर थानाअहिरौली जनपद-अम्बेडकरनगर, पवन कुमार पुत्र रुद्र सेन निवासी ताराखुर्द थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर
विवरण बरामदगी-
01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस, 3,66,100 रुपया नकद , 500 ग्राम चाँदी, 06 अदद मोबाइल फोन, 03 अदद मोटर साइकिल, 01 रॉड लोहे का व 01 अदद कटर (कैंचीनुमा)
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त-( अनुराग वर्मा पुत्र उमाशंकर वर्मा)
मु0अ0सं0 290/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना को0 अकबरपुर। मु0अ0सं0 265/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना को0 अकबरपुर। मु0अ0सं0 368/20 धारा 307 भादवि थाना को0 अकबरपुर।मु0अ0सं0 447/20 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना को0 अकबरपुर। मु0अ0सं0 269/20 धारा 307/34 भादवि थाना अहिरौली । मु0अ0स0 90/21 धारा 457/380 भादवि थाना इब्राहिमपुर अ0नगर ।मु0अ0सं0 08/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहिरौली ।
आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्तगण-
मु0अ0सं0 289/21 धारा 457/380/411/414 भादवि थाना अहिरौली । मु0अ0सं0 06/22 धारा 457/380/411 भादवि थाना अहिरौली ।
गिरफ्तार कर्ता टीम का विवरण-
प्रदीप सिंह (थानाध्यक्ष), उ0नि0 अरुण कुमार मिश्रा, उ0नि0 भानू प्रताप यादव, का0 अनिमेष यादव, का0 अत्र कुमार, का0 अविनाश यादव, का0 पुष्पेन्द्र यादव, का0 गुरजीत सिंह