मुरवाह : विकास कार्य के नाम पर सात लाख का घोटाला

मुरवाह : विकास कार्य के नाम पर सात लाख का घोटाला


अम्बेडकरनगर।
विकास खण्ड जलालपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुरवाह में विकास कार्य के नाम पर सात लाख रुपये की धांधली किए जाने का मामला सामने आया है। नियमों की अनदेखी कर विभिन्न मदों से निकाली गयी धनराशि की बंदरबांट मानक दर किनार कर खर्च के बतौर कर ली गयी। 

एक ग्रामीण की शिकायत बाद हुई जांच में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। जांच अधिकारी ने मामले में कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई तय होगी। मुरवाह गांव निवासी अनिल कुमार ने बीते दिनों शिकायत दर्ज करायी थी कि वर्ष 2016 से 2020 तक ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर व्यापक स्तर पर सरकारी पैसों की बंदरबांट हुई है। 

पंचायत में कभी पंचायत समिति की बैठक तक नही बुलायी गई। तत्कालीन डीएम के निर्देश पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप यादव को इस मामले की जांच सौंपी गयी। जांच में कई विकास कार्यों के नाम पर हुई गड़बड़ी सामने आयी। जांच अधिकारी ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर वित्तीय अनियमितता की संस्तुति करते हुए कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट सीडीओ को भेजी है।

Post a Comment

और नया पुराने