अम्बेडकरनगर: कटेहरी विस क्षेत्र में आरपी सिंह कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विस क्षेत्र में आरपी सिंह कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन


समर्थकों के साथ दर्जनों लग्जरी वाहनों से कर रहे चुनाव प्रचार

जिले की कटेहरी विधानसभा में खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निषाद पार्टी-बीजेपी गठबंधन से टिकट मांग रहे लखनऊ के मशहूर बिल्डर बिना टिकट की घोषणा हुए दर्जन भर लग्जरी वाहनों के साथ पोस्टर-बैनर लगाकर प्रचार कर रहे हैं। इनके लिए न तो आचार संहिता मायने रखती है और न तो नियम कानून।

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही नेताओं में पार्टी का उम्मीदवार बनने की होड़ लग गई है। कटेहरी विधानसभा में बीजेपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्र बताते हैं, ये सीट निषाद पार्टी-बीजेपी गठबंधन में जा सकती है। ऐसे में इस सीट से ग्रीन सिटी के मालिक आरपी सिंह ने बाकायदा अपना प्रचार शुरू कर दिया है। दर्जन भर लग्जरी गाड़ियों से आरपी सिंह सैकड़ों समर्थक के साथ आचार संहिता के नियमों को दरकिनार कर क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।

निषाद पार्टी से अपने आपको उम्मीदवार बताने वाले आरपी सिंह को कानून से भय नहीं लगता है। बिगत एक हफ्ते से वह अपनी दर्जन भर से अधिक गाड़ियों में झंडा-बैनर लगाकर विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर प्रचार कर रहें, लेकिन इन पर न तो पुलिस की नजर पड़ रही है और न तो इलेक्शन कमीशन की।

​आजमगढ़ के मूल निवासी आरपी सिंह बड़े बिल्डरों में शुमार हैं। ये दर्जन भर से अधिक गाड़ियों के साथ विधानसभा इलाके में घूम रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने