अम्बेडकरनगर। शिव बाबा परिसर में वाहन के साथ घुसने के नाम पर ही अवैध वसूली की जा रही है। अधिकारियों को इस बारे में जानकारी होने के बाद भी यह वसूली रुक नहीं रही है। वसूली के पीछे ठेकेदार के कारिंदे शिवबाबा के एरिया को पार्किंग एरिया बताकर उनसे पैसे ले लेते हैं।
पैसे नहीं देने पर ये लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं और वाहन को वहां से ले जाने की धमकी देते हैं। पार्किंग फीस वाहन की सुरक्षा के रूप में वसूला जाना वाला शुल्क है, लेकिन पार्किंग के नाम पर कथित ठेकेदार ने पूरे शिवबाबा परिसर को हीअपनी कमाई का जरिया बना लिया है। जबकि शिव बाबा में किसी भी प्रकार का ना तो ठेका हुआ है तो वसूली किस चीज की की जाती है यह अपने आप में यक्ष प्रश्न है।
इसके बारे में शिव बाबा के पुजारी से वार्ता करने के बाद बताया गया कि यह के क्षेत्रीय लोगों द्वारा वसूली अवैध रूप से की जाती है परंतु मना करने पर यह मानने को तैयार नहीं है। मीडिया कर्मी द्वारा इसकी जानकारी सीओ सिटी अकबरपुर को दी गई और इस घटनाक्रम को बताया गया तो सीओ सिटी अशोक सिंह द्वारा कहा गया कि इस पर कार्यवाही नियत होगी तथा अवैध रूप से वसूली कर रहे लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।