जाली नोट बनाने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

जाली नोट बनाने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार


6.22 लाख रूपए व जाली नोट बनाने का उपकरण बरामद

अम्बेडकरनगर। थाना अलीगंज पुलिस टीम क्षेत्र की देखभाल व चेकिंग के लिए कलवारी पुल पर मौजूद थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार चार व्यक्ति आजमगढ़ की तरफ से बस्ती की तरफ हाईवे से जा रहे हैं जिनके पास एक लाल रंग का तथा एक काले रंग का बैग है जिसमें नोट रखा हुआ है तथा साथ में एक प्रिंटर भी है जिससे वह जाली नोट छापते हैं। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उक्त के सम्बन्ध में पत्रकारों को जानकारी दी। 

एस.पी. द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बैरियर चेकिंग में सतर्क हो गई तथा उक्त प्रकरण की संबंध में स्वाट टीम को भी सूचित किया गया। थाना अलीगंज व स्वाट की संयुक्त टीम ने चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान कुछ व्यक्ति मोटर साइकिल से आते दिखाई पड़े जो पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़ कर भागने लगे। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस तथा स्वाट टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को घेराबंदी कर संभरिया चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त व्यक्तियों की मौके पर तलाशी ली गई तो जाली नोट 6,22,800, प्रिंटर 3 मोबाइल, तथा 4G हॉटस्पॉट डिवाइस बरामद किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना अलीगंज पर लाया गया जिस के संबंध में थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग जाली नोट छापते थे तत्पश्चात छपे नोटों को सब्जी, फल, किराना व शराब आदि की दुकानों पर चलाते थे। पकड़े गये अभियुक्तों नौशाद पुत्र हारुन शेख निवासी ग्राम सदर बरौली थाना फूलपुर कोतवाली जनपद आजमगढ़, सरफराज पुत्र फैजान अहमद निवासी कोहडा थाना पवई जनपद आजमगढ़, लालमन यादव पुत्र स्व0 चौथी निवासी भरमा ढढिया थाना पवई जनपद आजमगढ़, लालबहादुर यादव पुत्र महगू यादव निवासी शहजेरपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने