डीएम ने बैठक कर निराश्रित/ बेसहारा गोवंश संरक्षण एवं भरण पोषण के संबंध में दिया दिशा-निर्देश

डीएम ने बैठक कर निराश्रित/ बेसहारा गोवंश संरक्षण एवं भरण पोषण के संबंध में दिया दिशा-निर्देश


अम्बेडकरनगर।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित/ बेसहारा गोवंश संरक्षण एवं भरण पोषण के संबंध में समस्त खंड विकास अधिकारी तथा समस्त नोडल अधिकारी के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि निराश्रित/ बेसहारा गोवंश संरक्षण हेतु दिनांक 1 जनवरी से 10 जनवरी 2022 तक "दस दिवसीय गोवंश संरक्षण अभियान" विशेष अभियान चलाकर गोवंश को निकट स्थाई/ अस्थाई गो -आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। 

बैठक के दौरान समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विकासखंड में न्याय पंचायत वार टीम गठन करके इसमें हर न्याय पंचायत में एक पशु चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित ग्राम पंचायत सचिव आवश्यक रूप से रहेंगे, जो पूरे न्याय पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों में तिथि निर्धारित कर निराश्रित गोवंश को संबंधित क्षेत्र की स्थाई/ अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलो में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि गोवंश से संबंधित कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए अन्यथा की दशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

सभी गो आश्रय स्थल पर ठंड से बचाव हेतु सेड की व्यवस्था, अलाव की व्यवस्था अवश्य होना चाहिए, जिससे किसी भी पशु का ठंड से मृत्यु न हो। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी आश्रय स्थल पर सीसीटीवी कैमरा हमेशा चालू अवस्था में होना चाहिए। यदि किसी गौ आश्रय स्थल पर सीसीटीवी कैमरा चालू अवस्था में नहीं है तो उसे तत्काल कल तक अवश्य चालू अवस्था में हो जाना चाहिए।साथ-साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गौ आश्रय स्थल पर जो भी पशु अच्छे हैं उन्हें सौभाग्य योजना के अंतर्गत किसानों को ज्यादा से ज्यादा सुपुर्द किया जाए। 

सभी नोडल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य विजिट करें। जानवरों को खाने के लिए किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी,समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त नोडल अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने