शिवसेना नेता नन्द कुमार राणा भाजपा में शामिल

शिवसेना नेता नन्द कुमार राणा भाजपा में शामिल


अम्बेडकरनगर।
जनपद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की उपस्थिति में जनपद के संघर्षी और लोकप्रिय नेता शिव सेना के प्रदेश सचिव नंद कुमार तिवारी राना को सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की पट्टिका पहना कर और भाजपा का झंडा पकड़ाकर संगठन की सदस्यता दिलाया। 

नन्द कुमार तिवारी को भाजपा की सदस्यता प्रदान करने के उपरांत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा की बढ़ते जनाधार से विपक्षी दलों में बेचैनी सी छा गई है।लगातार भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है।प्रतिदिन किसी ना किसी दल के लोकप्रिय जन प्रतिनिधि और राजनीतिज्ञ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है। भाजपा राजनीति की धुरी सी बन गई है।भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की उत्थान और विकास की राजनीति करती है। भाजपा द्वारा किए गए कार्य देश की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा ने मूल्य आधारित राजनीति कर देश और प्रदेश को स्वच्छ छवि की सरकार देकर भ्रष्ट्राचार से मुक्त,दंगा रहित प्रदेश,गुंडा माफिया से मुक्ति, बेघर को घर, फ्री विजली कनेक्शन, बहू बेटियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार कर प्रदेश की जनता को बड़ा उपहार दिया है।

शिव सेना प्रदेश सचिव नन्द कुमार तिवारी राना को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि राना जी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से जनपद में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। भाजपा की सदस्यता से अभिभूत नन्द कुमार तिवारी राना ने कहा कि भाजपा की पुनः प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश में विकास की गति को तेज रफ्तार से बढ़ाया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार शिव सेना प्रदेश सचिव नन्द कुमार तिवारी राना के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों मे प्रमुख रूप से प्रधान शरद सिंह, पूर्व प्रधान रामू कन्नौजिया, शिव सेना जिला उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, रमेश तिवारी, महामंत्री आनन्द वर्मा, जिला सचिव महेंद्र पटेल, राम जगत ठाकरे, जनार्दन पांडेय, दिलीप कुमार, विमल भारद्वाज, अरविंद सिंह, नीरज पांडेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, कृष्णा राजभर, धीरज राजभर, बबलू शर्मा, त्रिलोकी मौर्य, मोहम्मद आमिन, मोहम्मद नूर मुज्जसम शामिल रहे। उक्त अवसर पर भाजपा जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पांडेय, पंकज वर्मा, जिला संयोजक सुशासन विभाग विवेक पाण्डेय, दीपक तिवारी, डाक्टर संतोष सिंह, अभिषेक सिंह सिंटू, अभिमन्यु अग्रहरि, अतुल दुबे उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने