अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर में आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत परेड में शामिल विभिन्न टोलियों का निरीक्षण कर पूर्वाभ्यास कराया गया।
26 जनवरी के मुख्य परेड की तैयारी हेतु सभी संबन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन में साफ-सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स राजीव कुमार राय अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।