आठ तक बंद हुए इंटर तक के स्कूल

आठ तक बंद हुए इंटर तक के स्कूल


अम्बेडकरनगर। 
जिले में शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में आठ जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।

 इसे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इंटर तक के सभी तरह के स्कूल इस अवधि में बंद रहेंगे।जिले में शीतलहर के चलते जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में 3 से 8 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया। परिषदीय विद्यालयों में हालांकि पहले से ही शासन की तरफ से अवकाश चल रहा है। 

बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि इंटर तक के स्कूल अब 10 जनवरी को फिर से खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन तीन जनवरी से सुनिश्चित कराया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने