पुलिस और परिवहन महकमा इधर भी ध्यान दे

पुलिस और परिवहन महकमा इधर भी ध्यान दे


अम्बेडकरनगर।
 अकबरपुर बस स्टेशन से इल्तिफातगंज रोड लॉ कॉलेज मोड़ से आगे शिवाजी नगर एवम आसपास के क्षेत्रों के युवक मोटर बाइक पर सवार होकर फर्राटा भरते हैं।

ये वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने के साथ स्वयं और राहगीरों के बारे मे कदापि नही सोचते। इनकी द्रुतगामी बाइक्स हमेशा दुर्घटना को दावत देती हैं। इन्हे यमदूत कहा जाए तो गलत नही होगा। गाड़ी के कागजात रखने की को कौन कहे ये तो हेलमेट ही नहीं लगाते हैं।

ऐसे बाइकर्स को देखकर किसी सर्कस का मौत का कुआं और इनके हैरत अंगेज कारनामे की याद ताजा हो जाया करती है। इनसे बचने की जरूरत है। यातायात व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अकबरपुर बस स्टेशन से इल्तिफ़ात रोड की तरफ भी अपना रुख करें! कभी कभी इस रोड पर भी चेकिंग अभियान चलाना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने