अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील इलाके की एक दर्जन से ज्यादा जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग गड्ढा युक्त हो जाने से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ये सड़के सरकार के गड्डा मुक्त के दावे की पोल खोल रही है।
खराब सड़क होने से आये दिन राहगीरों के साथ हादसा होता है और लोग गिरकर चोटिल होते हैं। प्रदेश सरकार दावा करती है कि ग्रामीण हो या शहर की सड़क हो किसी पर गड्ढे नहीं है। इसके लिए सरकार ने गड्ढा मुक्त अभियान चलाया लेकिन सरकार का यह अभियान हवा हवाई साबित हुआ।
भीटी तहसील इलाके की दर्जनों सड़क, भीटी महरुआ सड़क, राम बाबा से खजूरी और मिझौड़ा से महरुआ जाने वाली तथा खजूरी से रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन सड़कों से गुजरने पर कई स्कूल और अस्पताल पड़ते हैं। वहीं महरुआ भीटी मार्ग भीटी तहसील को जोड़ने वाला मुख्य सड़क है। उसी सड़क से ब्लॉक, तहसील के दर्जनों अधिकारी तथा प्रतिदिन हजारों लोग आते जाते हैं। ग्रामीण इलाकों की सड़कें बहुत खराब हैं।
जिससे आने जाने में दिक्कत होती है और समय ज्यादा लगता है। जहां 20 मिंट जाने में लगते थे वहीं खराब सड़क होने से दोगुने समय लगते हैं। खराब सड़क होने से आये दिन कोई न कोई एक्सीडेंट होता रहता है। जिसमे राहगीर चोटिल होते हैं।