खुलासा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

खुलासा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या


अम्बेडकरनगर।
जिले के टाण्डा थाना क्षेत्र में 13 जनवरी को हुई जियालाल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला था। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि, 13 जनवरी को टांडा थाना क्षेत्र के परसवा नहर के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान जियालाल पुत्र सीताराम निवासी चिंतौरा के रूप में हुई। मृतक के परिजनों की तरफ से स्थानीय थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू किया तो घटना में मृतक की पत्नी और एक अन्य का नाम प्रकाश में आया।

17 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दोनों अभियुक्त धर्मनगर हाईवे पुल के नीचे खड़े हैं। जो कहीं बहार जाने के फिराक में हैं। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मित्रसेन पुत्र नागेश्वर और मनभावती पत्नी स्वर्गीय जियालाल को धर्मनगर हाईवे पुल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मित्रसेन ने बताया, मेरा जियालाल की पत्नी से पिछले 2 वर्ष से प्रेम संबंध था। 

जियालाल आए दिन नशा करके अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। जिसे वह देख नहीं पाता था। मृतक की पत्नी के अनुरोध करने पर वह और मृतक की पत्नी कुछ दी पहले घटनास्थल को चिन्हित कर 12 जनवरी को मृतक की पत्नी के कहने पर वह मृतक जियालाल को शराब पिलाकर साइकिल पर बिठाकर सलेमपुर नहर के पास ले गया और वहां उसके सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी और उसके मोबाइल को रामपुर कलवा हाईवे के पास स्थित तालाब में फेक दिया।

Post a Comment

और नया पुराने