इन समस्याओं में भूल से भी न खाएं ब्रोकली

इन समस्याओं में भूल से भी न खाएं ब्रोकली


पोषक तत्वों
से भरपूर ब्रोकली का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ समस्याओं में आपको ब्रोकली खाने से परहेज करना चाहिए. ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में ब्रोकली न खाएं. जानिए ​​किन समस्याओं में ये आपको नुकसान पहुंचा सकती है.

एलर्जी

अधिक मात्रा में ब्रोकली के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है. इससे खुजली, त्वचा का लाल होना या त्वचा पर दाने होने की प्रॉब्लम हो जाएगी.

गैस की समस्या

ब्रोकली के अधिक सेवन से गैस, पेट फूलने और जलन की समस्या हो सकती है. ब्रोकली के अंदर फाइबर मौजूद होता है, इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है. इसस कब्ज, एसिडिटी और दस्त की समस्या हो सकती है.

लो ब्लड प्रेशर में नुकसानदेह

ब्रोकली के सेवन से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन न करें. इससे ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है.

प्रेग्नेंसी में 

गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में ब्रोकली के सेवन से बचना चाहिए. इससे मां और बच्चे दोनों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. हमेशा ताजी ब्रोकली का सेवन करें. इसे फ्रिज में स्टोर करके रखें. कच्ची ब्रोकली का सेवन न करें.

Post a Comment

और नया पुराने