अम्बेडकरनगर की चार विस सीटों पर कांगेस ने घोषित किया अपना प्रत्याशी, एक सीट बाकी, असमंजस बरकरार

अम्बेडकरनगर की चार विस सीटों पर कांगेस ने घोषित किया अपना प्रत्याशी, एक सीट बाकी, असमंजस बरकरार


अम्बेडकरनगर।
जिले में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें टाण्डा विधानसभा से मेराजुद्दीन किछौछवी, आलापुर से सत्यमवदा पासवान और जलालपुर से डॉ. रागिनी पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा अकबरपुर सीट पर पहले प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई थी। वहीं कटेहरी सीट पर अभी पार्टी ने किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। यहां सस्पेंस बरकरार है।

टाण्डा से मेराजुद्दीन को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी ने टाण्डा विधानसभा से कद्दावर नेता और दो बार जिलाध्यक्ष रहे मेराजुद्दीन किछौछवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मेराजुद्दीन किछौछवी की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओ में होती है। वह कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भी थे। टांडा मुस्लिम बाहुल्य सीट है। वह पिछले कई सालों से इस सीट पर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

जलालपुर से डॉ. रागिनी पाठक को पति की राजनीतिक हैसियत ने दिलाया टिकट

जलालपुर से आधी आबादी के कंधों पर विधानसभा की चुनावी समर की जिम्मेदारी सौंप कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व ठाकुरदीन पाठक महाविद्यालय प्रबंधक आलोक पाठक की पत्नी डॉ. रागिनी पाठक को कांग्रेस ने टिकट दिया है। हालांकि रागिनी पाठक राजनीतिक बैक ग्राउंड के अतिरिक्त, राजनीतिक फलक पर कभी सक्रिय नहीं दिखीं।

आलापुर से कांग्रेस की घोषित उम्मीदवार सत्यमवदा पासवान के परिवार का रहा कांग्रेस से पुराना नाता

आलापुर से प्रत्याशी बनाई गईं कांग्रेस नेत्री के परिवार का कांग्रेस से काफी पुराना जुड़ाव रहा है। आलापुर क्षेत्र की कवहीं अंजनपुर गांव निवासी सत्यमवदा पासवान के पति रजनीश पासवान वर्तमान में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। अध्यापक बनने से पूर्व वह कांग्रेस पार्टी में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर कई सालों तक काम कर चुके हैं। वहीं इनके देवर अजय पासवान कवहीं अंजन के प्रधान रह चुके हैं।

Post a Comment

और नया पुराने