अंबेडकरनगर । समाजवादी युवजन सभा कि शुक्रवार को आलापुर सुरक्षित विधानसभा के रामनगर में हुई बैठक मै विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई ।
साथ ही साथ संगठन को विस्तार देते हुए विधानसभा ब्लाक एवं नगर के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव उर्फ बबलू ने बताया कि आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र का समाजवादी युवजन सभा के जिला महासचिव निखिल जयसवाल समाजवादी युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव हेमंत यादव को प्रभारी बनाया गया है ।
जबकि रामनगर ब्लॉक की जिम्मेदारी हेमंत यादव व खुशीराम गौतम तथा जहांगीरगंज ब्लॉक की जिम्मेदारी मंगेश यादव समाजवादी युवजन सभा जिला सचिव एवं वीरेंद्र कुमार समाजवादी युवजन सभा जिला कोषाध्यक्ष को सौंपी गई है। जहांगीरगंज नगर की जिम्मेदारी विनीत श्रीवास्तव एवं अजय यादव को सौंपी गई है । जबकि राजेसुलतानपुर नगर की जिम्मेदारी समाजवादी युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव एवं रत्नाकर समाजवादी युवजन सभा जिला सचिव को सौंपी गई है ।
सभी लोगों को चुनाव मद्देनजर बेहद सक्रिय रहकर अपनी भूमिका एवं दायित्वों का निर्वाहन करने को कहा गया है बैठक में समाजवादी युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष दिग्विजय यादव समाजवादी युवजन ब्लॉक रामनगर कोषाध्यक्ष रवि कांत प्रजापति जहांगीरगंज नगर अध्यक्ष आशुतोष गॉड राजेसुलतानपुर नगर अध्यक्ष मुकेश एवं आकाश प्रजापति सहित कई अन्य लोग रहे मौजूद।