अंबेडकरनगर। जैसे जैसे चुनाव को तारीख नजदीक आती जा रहे है वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रहा है। जलालपुर विधान सभा क्षेत्र में एक तरफ जहाँ बसपा ने पूर्व से घोषित प्रत्याशी आशुतोष उर्फ रिंकू उपाध्याय का टिकट काटकर पूर्व विधायक स्वर्गीय शेर बहादुर सिंह के पुत्र डॉक्टर राजेश सिंह पर भरोसा जताते हुये मैदान में उतारा है वहीं बसपा छोड़ सपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक और सांसद रहे राकेश पांडेय को मैदान में उतारने की चर्चाएं तेज़ है।
जलालपुर के सियासत में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव की उम्मीद में लगभग दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय से लेकर प्रदेश एवं देश की राजधानी तक दौड़ लगा रहे हैं। दावा है कि भाजपा में दावेदारों की भरमार लगी हुई है जबकि बाहरी लोगों का नाम उछाला जा रहा है जो अभी तक मूल रूप से भाजपा के हो भी नहीं पाए हैं। बावजूद इसके सियासी फिजा में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जलालपुर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से इमरान गांधी अपनी मज़बूत दावेदारी पेश करते हुए लगातार मतदाताओं से डोर टू डोर मुलाकात कर रहे हैं हालांकि कांग्रेस ने भी अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। मजे की बात यह है कि दावेदार लोगों व मतदाताओं से बातचीत में अपना-अपना टिकट फाइनल होने व पक्का होने की बात दावे के साथ घूमते कहते फिर रहे हैं।ऐसे में मतदाता भी सियासी सरगर्मी का मजा ले रहे है, सुबह शाम चाय की दुकानों से लेकर गली चौराहे तक राजनीतिक चर्चाए अपनी शबाब पर है |
भाजपा से टिकट के दावेदरों मे जहाँ के.के पांडेय, मनोभाव त्रिपाठी, ओ. पी शर्मा, पंकज पाठक, राज किशोर राजभर कई अन्य लोग भी अपना अपना दावा ठोक रहे हैं। उक्त सभी लोग बातचीत के दौरान अपना अपना टिकट फाइनल होने व पक्का होने की बात भी कह रहे हैं| वही कांग्रेस पार्टी के साथ साथ आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी सहित अन्य पार्टिया किसके ऊपर भरोसा कर मैदान मे उतारती है इसे लेकर चर्चाओ का बाज़ार लगातार गर्म दिख रहा है| फिलहाल अभी सब कुछ अटकलों आशंकाओं एवं अफवाहों पर ही आधारित है भाजपा के साथ साथ अन्य ने नाम की अधिकृत घोषणा नहीं किया है सभी दावेदार अपने अपने आकाओं के माध्यम से टिकट पाने की जुगत में लगे हुए हैं।
फिलहाल हम आपको बताते चले की जिले मे 5 विधानसभा सीटे है| इसमे अकबरपुर, जलालपुर, कटेहरी, टांडा, जलालपुर व आलापुर है। 2017 के विधानसभा चुनाव मे 3 सीट पर बसपा और 2 सीट पर भाजपा ने बाजी मारी थी जबकि समाजवादी पार्टी को खाली हाथ रहना पड़ा था। अकबरपुर से बसपा के रामअचल राजभर, कटहरी से बसपा के लालजी वर्मा, और जलालपुर से बसपा के रितेश पाण्डे और टांडा विधानसभा से भाजपा के संजु देवी, वही आलापुर से भाजपा की अनीता कमल ने बाजी मारी थी|