अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा नगर पालिका अकबरपुर के अंतर्गत लोहिया भवन में चल रहे कम्युनिटी किचन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के के दौरान मौके पर संग्रह अमीन अनिल वर्मा उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित कर्मचारी से जानकारी लिया गया कि भोजन का वितरण कब कब किया जाता है, उपस्थित कर्मचारी द्वारा अवगत कराया गया कि सुबह 9:00 से 11:00 तक तथा शाम के समय 6:00 बजे से 8:00 बजे तक भोजन का वितरण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारी को निर्देश देते हुए कहा कि भोजन का वितरण अब सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारी द्वारा अवगत कराया गया कि 85 लोग आए थे। मौके पर 12 लोग खाना खाते हुए पाए गए। भोजन में पूड़ी सब्जी बनी थी।जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित कर्मचारी को निर्देश दिया गया कि साफ सफाई में कोई लापरवाही न की जाए। अन्यथा की दशा में आवश्यक कार्यवाही तय की जाएगी।