जनपद के दक्षिणांचल व पूर्वांचल में निकला रोड शो
अम्बेडकरनगर। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए अम्बेडकरनगर के पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय का जनपद पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। अयोध्या रोड स्थित पवित्र ब्रम्हस्थली शिवबाबा से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में सवार उनके समर्थकों ने पाण्डेय का जयकारा बुलन्द किया और जुलूस की शक्ल में वहाँ से अकबरपुर होते हुए लोहिया भवन में पहुँचे जहाँ उन्होंने समाजवाद के पुरोधा डॉ. राम मनोहर लोहिया को नमन किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया।
इसके उपरान्त रा
केश पाण्डेय का काफिला रोड शो करता हुआ जलालपुर पहुंचा आज के दिन हजपुरा नेवादा, मुड़ेहरा, कटका, सेमरा, रफीगंज, मंगुराडिला आदि अनेकों स्थानों पर सपा का परचम बुलन्द किया और राकेश पाण्डेय जिन्दाबाद के नारों का उद्घोष किया। बताते चलें कि सपा में हालिया शामिल पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय जलालपुर से सपा के विधायक भी रह चुके हैं।
इनके सुपुत्र रितेश पाण्डेय वर्तमान में अम्बेडकरनगर लोकसभा के सदस्य और लोकसभा में बसपा संसदीय दल के नेता हैं। 72 वर्षीय राकेश पाण्डेय के सपा में शामिल होने पर उनके समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखा गया वह अतुलनीय है।