जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने 150 बंदियों में बांटा कम्बल

जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने 150 बंदियों में बांटा कम्बल


अम्बेडकरनगर।
जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने जिला जेल के बंदियों को ठंड से बचाव के लिए 150 कम्बल वितरित किए। कम्बल पाकर बन्दी खुश नजर आए। शुक्रवार को जेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में बंदियों को कम्बल वितरण किया गया। जिससे बुजुर्ग़ बन्दियों व बलिया से आए बंदियों व बंदिनियों को हार्दिक संतोष व राहत महसूस हुई। 

जिला कारागार, बलिया से आए बन्दी नीरज ने स्वयं पहल कर अपने सकारात्मक विचार इस अवसर पर रखे। उसने बताया कि दूरी के कारण वहां के बन्दियों की मुलाक़ात नहीं हो पाती है। जिस कारण जेल अधिकारियों का उन्हें बहुत सहारा है। इस अवसर पर प्रभारी जेलर राजेश कुमारङ्क उपकारापाल रंजना शुक्ला, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र प्रताप सिंहङ्क होम्योपैथ डॉ. अरूण कुमार फा़र्मासिस्ट अशोक कुमार पाण्डेय व अनन्त लाल गुप्ता के साथ-साथ समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने