अभी तक नहीं हो सका 3322 धान किसानों के 31 करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान

अभी तक नहीं हो सका 3322 धान किसानों के 31 करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान


अम्बेडकरनगर।
जिले में महीनों लाइन में लगने के बाद किसानों का धान किसी तरीके से खरीद तो लिया गया, लेकिन अब 3322 किसानों का 31 करोड़ 24 लाख रुपये भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते किसान परेशान है। किसान पहले धान तौल के लिए चक्कर लगा रहा था।

अब समय से भुगतान न होने की वजह से परेशान है। जबकि नियमों की बात करें तो सरकार का निर्देश था कि तौल के 72 घंटे के भीतर किसानों के धान का पैसा उनके खाते में जाने की बात कही गई थी। तौल हुए महीनों हो जा रहा है, लेकिन किसानों को उनका पैसा नहीं मिल पा रहा है, इससे किसान परेशान हैं।

किसानों को धान के बकाए पैसे को लेकर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि 31 करोड़ बड़ी रकम होती है। किसानों को सरकार जानबूझ कर परेशान कर रही है। किसान परेशान है, लेकिन उसके धान के पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

15 नवम्बर के बाद से धान की खरीद किया जा रहा है। खाद्य विभाग सहित पांच एजेंसी धान की खरीद कर रहे है। इसमें खाद्य विभाग के साथ पीसीएफ, यूपीएसएस, मंडी समिति तथा भारतीय खाद्य निगम शामिल है। इन एजेंसियों के 81 केंद्र बनाये गये थे, जिन पर किसानों का धान खरीदा जा रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा चिन्हित पांच एजेंसियों के 81 क्रय केन्दों पर 15 नवम्बर से धान की तौल शुरू होनी थी। कुछ एजेंसियों ने तौल शुरू कर दिया था तो कुछ ने लेट शुरू किया। इन एजेंसियों के 81 तौल केंद्रों पर अब तक 25440 पंजीकृत किसानों के करीब 133071.626 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। किसानों को 2 अरब 58 करोड़ 17 लाख 47 हजार 385 रुपये का भुगतान करना था ,जिसमें 2 अरब 26 करोड़ 92लाख 96 हजार 912 रुपये का भुगतान हो गया है। जबकि 3311 किसानों का 31 करोड़ 24 लाख 50 हजार 466 रुपये का भुगतान बाकी है। जिसके लिए किसान अभी इंतजार कर रहे है।

Post a Comment

और नया पुराने