अम्बेडकरनगर। बाबा जयगुरु देव उज्जैन वाले बाबा उमाकांत महाराज के तत्वावधान में जिला अस्पताल में 10 जुलाई 2021 से प्रतिदिन दोनों टाइम लंगर चलता है, जिसमें निशुल्क भोजन दिया जाता है। लंगर में रोजाना करीब 700 से ज्यादा लोग भोजन करते हैं। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदार भी यहां आकर भोजन करते हैं।
भंडारा शिविर की देखरेख करने वाले प्रदीप वर्मा ने बताया, बाबा
जयगुरुदेव संगत ट्रस्ट उज्जैन वाले बाबा संत उमाकांत जी महाराज के तत्वावधान में
संचालित हो रहा है। जिसमें करीब 700-800 लोग भोजन लेते हैं।
उन्होंने कहा, बाबा
जी का उद्देश्य है कि कोई व्यक्ति भूखा न रहे, सबको भोजन मिले। इसी
उद्देश्य से निशुल्क भोजन सभी को दिया जाता है। यहां कोई चंदा या चढ़ावा नहीं लिया
जाता है।
जिला चिकित्सालय में बने इस लंगर में जहां गरीबों और
जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन दिया जाता है तो वहीं
दूसरी तरफ मांस न खाने और शाकाहारी बनने लिए प्रेरित किया जाता है। लोगों को भोजन
के साथ बताया जाता है कि मांस खाने से मनुष्य को तरह-तरह की बीमारी होती हैं।
इसलिए हमें जीव-जानवरों पर दया करना चाहिए। उनकी रक्षा करना चाहिए, न कि
उन्हें मारकर खाना चाहिए। शाकाहारी खाना खाने से जहां हम स्वस्थ रहेंगे तो वहीं
हमारे विचार भी अच्छे होंगे।
लंगर में लोगों को शुद्ध और शाकाहारी तथा स्वादिष्ट भोजन
दिया जाता है। यहां दाल, चावल, रोटी
और सब्जी दी जाती है। जिसको बनाने के लिए 10 लोगों की टीम बनाई गई है।
ये टीम दोनों टाइम सुबह-शाम भोजन की व्यवस्था करती है।