अम्बेडकरनगर। जिले की कटेहरी विधानसभा सीट भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन में चली गई लेकिन कटेहरी विधानसभा के कद्दावर नेता माने जाने वाले अवधेश द्विवेदी को ही निषाद पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
2017 विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी लगाता कटेहरी क्षेत्र की जनता के बीच में लगातार बने रहे, क्षेत्र के जनता की हर समस्या को यथासम्भव सुलझाने का भी काम अवधेश द्विवेदी करते रहे। यही कारण रहा की पार्टी ने इन्हे गठबंधन की सीट देकर प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा+निषाद समाज पार्टी गठबंधन कटेहरी विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद 1 फरवरी को जनपद आगमन पर उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।