पूनम पांडे का खुलासा, कपड़े उतारने की बात पर पापा ने बुरी तरह पीटा

पूनम पांडे का खुलासा, कपड़े उतारने की बात पर पापा ने बुरी तरह पीटा


एक्ट्रेस और मॉडल
एक्ट्रेस पूनम पांडे अपने बोल्ड वीडियो और तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं। अक्सर वो इस तरह के बयान भी देती हैं, जो विवादों की वजह बन जाते हैं। पूनम पांडे ने 2011 में क्रिकेट वर्ल्डकप के दौरान ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि भारत जीता तो वो सबके सामने अपने कपड़े उतार देंगी। इस बयान से अचानक ही वो मीडिया में छा गई थीं। पूनम ने इस बयान के बाद उनके घर पर हुए विरोध को लेकर बात की है।

पूनम पांडे ने आज तक को दिए एक इंटरव्यू में पूनम ने कहा, जब मैंने भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने पर कपड़े उतारने की बात कही तो मैं खबरों में छा गई और रातों-रात फेमस हो गई लेकिन इसका मेरी निजी जिंदगी पर बुरा असर पड़ा। मेरे पापा को किसी ने ये बयान अखबार में दिखाते हुए पूछ लिया कि ये तो आपकी बेटी है। उस दिन पापा घर आए तो मुझ पर बहुत नाराज हुए। मुझे पीटा और घर से भी निकाल दिया।

पूनम का कहना है कि 17-18 साल की उम्र में वो फिल्म इंडस्ट्री में आई तो समझ नहीं थी कि कैसे यहां पहचान बनाई जाए। बहुत से लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म मेकर्स की निगाह में आने के लिए विवादित बातें कहो। ये पब्लिसिटी के लिए जरूरी होता है। ऐसे में मैंने इस तरह की बातें कहीं।

पूनम का कहना है कि कई बार उनको अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स पर पछतावा भी होता है लेकिन वो इसके लिए किसी को देष नहीं देना चाहती हैं। आखिर जो भी विवाद मेरे साथ जुड़े, उनके लिए मैं किसी और का नाम ले दूं तो ये ठीक नहीं है। पूनम ने कहा कि बहुत से लोग, जिसमें उनका परिवार भी है, उनको बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है. मैं मानती हूं, जिंदगी को अपनी शर्त पर ही जीना चाहिए।

पूनम पांडे ने साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेटर्स वर्ल्ड कप लेकर आते हैं, तो वह न्यूड होकर दिखाएंगी। भारत के 2011 वर्ल्डकप जीतने के बादपूनम पांडे ने कहा था कि बीसीसीआई की तरफ से उन्हें ऐसा करने की मंजूरी नहीं मिली। 2015 में भी उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी कम कपड़ों में तस्वीरें पोस्ट की थीं।

पूनम पांडे पहली बार 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल की तौर पर दिखी थीं। इसके बाद वो फिल्मों में आईं। पूनम हिंदी के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। पूनम अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने