'रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती' : पीएम मोदी

'रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती' : पीएम मोदी


आम बजट 2022
को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा है कि यह बजट आम लोगों के लिए नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। पीएम ने कहा कि यह बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट से अधिक बुनियादी ढांचे, अधिक निवेश, अधिक विकास और अधिक नौकरियों के रास्ते खुलेंगे। इसके अलावा बजट में ग्रीन जॉब्स का भी एक नया प्रावधान है। पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करता है और इसके लिए मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद कहता हूं।

आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो कल सुबह 11 बजे सदन के अंदर बजट और आत्मनिर्भर भारत के विषय पर विस्तार से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने उन्हें भाषण देने के लिए आमंत्रित किया है।

- पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट आम लोगों को नई उम्मीदें और नए अवसर प्रदान करेगा। इस बजट से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

- बजट में की गई कुछ घोषणाओं के मुताबिक, 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमएसपी की घोषणा सीधे किसानों को ट्रांसफर की जाएगी। इस बजट से किसानों की आय दोगुनी होगी।

- पीएम ने कहा कि बजट के अंदर एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी और कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है।

- बजट में मां गंगा की सफाई के अलावा किसानों के कल्याण के लिए बहुत कुछ है। यूपी, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के किनारे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे गंगा को रसायन मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

- बजट में पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्रों के लिए पहली बार 'पर्वत माला' योजना शुरू की जा रही है। यह योजना पहाड़ी इलाकों में परिवहन और कनेक्टिविटी की आधुनिक प्रणाली की सुविधा प्रदान करेगी। इससे सीमावर्ती गांवों को मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

और नया पुराने