अम्बेडकरनगर : जुलूस निकालने पर कटेहरी से भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी पर केस दर्ज

अम्बेडकरनगर : जुलूस निकालने पर कटेहरी से भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी पर केस दर्ज


अम्बेडकरनगर।
जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा आदर्श चुनाव संहिता के उलंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश पूर्व में दिया गया था। चुनाव आयोग की तरफ से स्पष्ट गाइड लाइन जारी की गई है लेकिन इसके बाद भी प्रत्याशियों द्वारा मनमानी की जा थी है।

दर्जनों लोगों के साथ भीड़ लगाकर अपने पक्ष में मैदान करने की अपील करना कटेहरी से भाजपा प्रत्याशी को मंहगा पड़ गया। इब्राहिमपुर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी सहित 40 से 50 लोग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 27/22 पर आईपीसी की धारा 188 व 269 सहित महामारी अधिनियम की धारा 03 तथा अचार संहिता उलंघन की धारा 127 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने मुकदमा में लिखा कि भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी आने 40 से 50 समर्थकों के साथ इल्तिफ़ातगंज चौराहा पर अपने समर्थन में प्रचार प्रसार कर रहे थे जिसकी वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Post a Comment

और नया पुराने