अम्बेडकरनगर : टाण्डा से सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा पर एफआईआर दर्ज

अम्बेडकरनगर : टाण्डा से सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा पर एफआईआर दर्ज


अम्बेडकरनगर।
जिले में टाण्डा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा सहित 700 लोगों पर कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर महामारी एक्ट के तहत टांडा कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। सकरवाल चौकी प्रभारी राम नरेश वर्मा की तहरीर पर दर्ज किया गया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया, आचार संहिता का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद राममूर्ति वर्मा ने टाण्डा के शांति मैरेज हॉल में एक फरवरी को कार्यकर्ताओं की बैठक की थी।कार्यक्रम के लिए उपजिलाधिकारी ने महामारी प्रोटोकॉल के पालन के शर्त के साथ अनुमति दी थी, लेकिन कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और क्षमता से अधिक भीड़ जुट गई।

टाण्डा में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। बैठक के दौरान न तो लोगों ने मास्क लगाया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, जिसके बाद सकरवाल चौकी प्रभारी राम नरेश वर्मा की तहरीर पर टाण्डा कोतवाली में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने