जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने स्वजातीय बंधुओं का किया आह्वान
देवरिया। कलवार, कलाल, कलार समाज के किसी भी व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उक्त बातें अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस को जारी एक बयान में कही। उन्होंने बताया कि महुआ गोइत्रा जो तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं, द्वारा गत दिवस लोकसभा चेयरपर्सन श्रीमती रमा देवी सांसद शिवहर को लोकसभा में अपमान करने का दुस्साहस किया गया। यह अपमान पूरे राष्ट्र एवं देश में बसे 7 करोड़ जायसवाल बंधुओं का अपमान है।
इसे किसी भी कीमत पर देश के कोने-कोने में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री जायसवाल ने कहा कि महुआ जहां भी जायेंगी, वहां काले झंडे दिखाकर विरोध स्वरूप पूरे देश में एक आवाज विरोध प्रकट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि पिछड़े वर्ग की वरिष्ठ सांसद श्रीमती रमा देवी को बार-बार अपमानित किया जाना पूरी लोकसभा का अपमान है। पहले यह दुस्साहस पूर्व सांसद एवं विधायक आजम खां द्वारा भी किया जा चुका है जिसका भी पूरे देश में विरोध किया था।
पूरे देश के जायसवाल कलाल समाज पिछड़ा वर्ग होने के कारण सांसद महोदया का बार-बार अपमान किया जाता है। यह बात आपके द्वारा संज्ञान में लेकर तुरंत ही कार्यवाही करने का निर्देश जारी करना चाहिये। अन्त में श्री जायसवाल ने पूरे देश के स्वजातीय बन्धुओं से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के विरूद्ध कार्यवाही करने और इस्तीफा देने हेतु धरना प्रदर्शन करने का अनुरोध किया है।