अम्बेडकरनगर : सुभाष राय और चन्द्र प्रकाश वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

अम्बेडकरनगर : सुभाष राय और चन्द्र प्रकाश वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र


अम्बेडकरनगर।
विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिले में प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरूआत 4 फरवरी 2022 से हो गई है। बता दें कि यहाँ छठवें चरण में आगामी 3 मार्च को मतदान होना है। पूरे जिले में पाँच विधानसभा क्षेत्र- अकबरपुर, टाण्डा, कटेहरी, जलालपुर, आलापुर (सु.) है। चुनावी गहमागहमी जारी है। 

शनिवार को नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के दूसरे दिन अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश वर्मा और जलालपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इन दोनों प्रत्याशियों के साथ पार्टियों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सुभाष राय के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व कटेहरी भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी तथा बसपा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश वर्मा के साथ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी घनश्याम चन्द्र खरवार मौजूद रहे। 

इन दोनों प्रत्याशियों ने कोरोना गाइडलाइन को ध्यान रखते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने प्रस्तावकों, अनुमोदकों के साथ नामांकन पत्र भरा और दाखिल किया। चन्द्र प्रकाश वर्मा ने दो सेटों में तथा सुभाष राय ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Post a Comment

और नया पुराने