भाजपा के डॉ. हरिओम पाण्डेय ने 1665 वोटों से जीता एमएलसी चुनाव

भाजपा के डॉ. हरिओम पाण्डेय ने 1665 वोटों से जीता एमएलसी चुनाव


पूर्व एमएलसी सपा के हीरालाल यादव को मिला 1047 वोट

अम्बेडकरनगर। फैज़ाबाद अम्बेडकरनगर एमएलसी चुनाव 2020 में भाजपा की जीत का परचम लहरा रहा है। विधानपरिषद में अपनी ताकत बढ़ाकर बहुमत हासिल करने के लिए बनाई भाजपा की रणनीति रंग लाई। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर हरिओम पाण्डेय को विजय श्री दिला कर भगवा पताका फहराने में सफलता प्राप्त कर लिया। एमएलसी चुनाव जीतने के लिए सपा भी हरसंभव कोशिश में जुटी थी। 

अयोध्या-अम्बेडकरनगर सीट पर सपा का विशेष ध्यान था। सपा ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को मैदान में उतार रखा था। अयोध्या अम्बेडकरनगर एमएलसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर हरिओम पाण्डेय की जीत पर जश्न का माहौल बना हुआ है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार फैज़ाबाद में 1969 व अम्बेडकर नगर में 2073 मत अर्थात कुल 4042 मत थे जिसमें से 63 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया था। 3979 मतों में से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर हरिओम पाण्डेय को 2712 मत मिले हैं जबकि सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव को मात्र 1047 मत प्राप्त हुए हैं और निर्धालिय प्रत्याशी ने 13 मत प्राप्त किया है। 

1665 मतों से हुई जीत के बाद डॉक्टर हरिओम पाण्डेय को बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी हो गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अम्बेडकरनगर जनपद में सपा पांचो विधान सभा सीटों ओर कब्ज़ा करने वाली समाजवादी पार्टी का एमएलसी चुनाव में तनिक जादू नहीं चल सका और सपा प्रत्याशी को लगभग एक चौथाई मत प्राप्त कर पराजय का मुंह देखना पड़ा जबकि विधान सभा चुनाव में दूसरे पायदान पर रही भाजपा ने अधिक मत प्राप्त कर एमएलसी सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है।

Post a Comment

और नया पुराने