मुआवजे की मांग को लेकर दम्पत्ति बैठा आमरण अनशन पर, आत्मदाह की दी चेतावनी

मुआवजे की मांग को लेकर दम्पत्ति बैठा आमरण अनशन पर, आत्मदाह की दी चेतावनी


अम्बेडकरनगर।
भीटी में राष्ट्रीय राजमार्ग 224 के निर्माण के समय घर का मुआवजा न मिलने से नाराज पीड़ित दम्पति ने कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर प्रतिमा के प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठा है। कहा कि, प्रशसन उनका मुआवजा नही दे रहा है। अगर जल्द उनको मुआवजा न मिला तो वह दोनों आत्मदाह कर लेंगे।

तिहरा तपता न्यूरी निवासी दम्पति सम्प्पति एवं विजय बहादुर ने बताया की चार साल पहले एन एच 224 का निर्माण हो रहा था। उसी रास्ते मे तिहरा तपता न्युरी में उसका करीब दो बिस्वा जमीन राष्ट्रीय राज मार्ग निर्माण में गया था जिस पर तीन कमरे का आरसीसी का घर बना था।

प्रशासन की तरफ से जमीन का मुआवजा दिया गया लेकिन घर का मुआवजा नहीं दिया गया। जबकि उसके घर का करीब दस लाख मुआवजा बनता है। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल से वे लोगो तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक दौड़ रहे है, लेकिन उन्हें मुआवजा नही दिया जा रहा।

जब अधिकारियों से कहते है तो बताते है कि तुम्हारा घर नया बना है, तब बना नहीं था। पीड़ित दम्पति ने कहा कि, जबकि उसका घर सड़क निर्माण से पहले बना था औऱ सर्वे के समय उसका सर्वे हुआ था। उन्होंने कहा कि जब तक उनको मुआवजा नही मिल जाता, तब तक वह आमरण अनशन पर बैठे रहेगें। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उनकी बात न सुनी तो दोनों लोग आत्मदाह कर लेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने