पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कार्यालय में मनाई अम्बेडकर जयन्ती

पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कार्यालय में मनाई अम्बेडकर जयन्ती


अम्बेडकरनगर।
बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में सभी अधिकारी/कर्मचारी गणों ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

कार्यालय में मौजूद अधिकारियों द्वारा बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की उपलब्धियों/ख्यातियों आदि से अवगत कराते हुए, उनका देश के प्रति समर्पण भाव, उनके सामाजिक, राजनीतिक जीवन आदि के बारे में उपस्थित कर्मचारियों को अवगत कराया गया।

अम्बेडकर जयंती को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अंबेडकर प्रतिमा के इर्द-गिर्द शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

Post a Comment

और नया पुराने