एएसपी ने की व्यापारियों के साथ गोष्ठी

एएसपी ने की व्यापारियों के साथ गोष्ठी


अम्बेडकरनगर।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय की अध्यक्षता एवं क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर अमित सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के विभिन्न व्यापार मंडल, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ गोष्ठी की गयी। 

गोष्ठी के दौरान समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, टिम्बर व्यापारी, सर्राफा व्यापारी, मिष्ठान व्यापारी, मेडिकल व्यापारी, कपड़ा व्यापारी व अन्य व्यापारी बंधु सम्मिलित हुए जिनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने एवं सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी।

साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियो को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्ड/चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश के परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। 

यातायात के सुचारू रूप से संचालन एवं जाम की समस्या के निराकरण हेतु समस्त व्यापारियों से सड़क पर अतिक्रमण न करके अपने-अपने प्रतिष्ठान के अंदर ही व्यापार करने हेतु भी निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान व्यापारियों द्वारा बताये गये अन्य बिन्दुओ पर भी अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने