भारतीय बारी समाज ने समारोहपूर्वक मनाई जयंती
अम्बेडकरनगर। बारी समाज के शिरोमणि राजा शिवदीन सिंह बारी की जयंती को भारतीय बारी समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यश कुमार बारी के आवास पर समारोह पूर्वक मनाई गई। भारतीय बारी समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राजा शिवदीन सिंह बारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय बारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह बारी ने वीर शिरोमणि शिवदीन सिंह बारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया। बारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी ने बारी समाज के लोगों को संगठन के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा बारी समाज को शैक्षिक, राजनैतिक, आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। हमें अपने समाज के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। बच्चों को उच्च शिक्षा देने की जरूरत है। समाज में सामाजिक कुरीतियों, अंध विश्वास, दहेज प्रथा को खत्म करना है, तभी हमारा समाज विकास कर सकता है।
उन्होंने कहा कि जब तक हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित नहीं करेंगे, तब तक हमारा विकास नहीं कर पाएगा। यश बारी ने कार्यक्रम में राजा शिवदीन सिंह बारी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में इस अवसर राम किशोर बारी, जय मंगल बारी, मधुसूदन बारी, गीता बारी अर्चना बारी,मनु हंटर, संदीप बारी, उमा देवी, लक्ष्मी बारी, वंदना बारी, संतोष बारी, दीपक बारी, आशीष बारी, राधे श्याम, समेत अन्य मौजूद रहे।
