रिटायर उप निरीक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई

रिटायर उप निरीक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई


अम्बेडकरनगर।
क्षेत्राधिकारी भीटी और अधिकारियों-कर्मचारियों ने उपनिरीक्षकों के रिटायर होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुष्प, अंगवस्त्र और उपहार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

30 अप्रैल को जिले में तैनात तीन उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंहआलमदार अवस्थी, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह सेवानिवृत्त हो गये जिन्हें पुलिस लाइन में अधिकारियों कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ एवं माला पहना कर विदाई दी। इस अवसर पर भीटी सीओ ने कहा कि विदाई का पल बहुत भावुक पल होता है इतने दिनों तक सेवा करने के बाद ड्यूटी से सेवा निवृत्त होते हैं।

उन्होंने सेवानिवृत हुए उप निरीक्षकों से कहा कि आप लोग जैसे पहले समाज सेवा करते थे वैसे अब जहां रहिए वहां करियेगा और समाज को सही दिशा में ले जाने का काम करिए। उन्होंने कहा कि विभाग पहले की तरह आप लोगों के साथ रहेगा, सभी कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी।

Post a Comment

और नया पुराने