आंगनबाड़ी केन्द्र घाघूपुर व थाना अहिरौली का किया निरीक्षण

आंगनबाड़ी केन्द्र घाघूपुर व थाना अहिरौली का किया निरीक्षण


 राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला का जनपद दौरा

अम्बेडकरनगर। मंत्रिमंडलीय समूह की सदस्य राज्य मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा जिले के विकासखंड कटेहरी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र घाघूपुर का निरीक्षण किया गया। मंत्री शुक्ला द्वारा पाठशाला पूर्व शिक्षा के बच्चों से कविता व अक्षर ज्ञान की जानकारी ली। बेटी आदित्य प्रजापति द्वारा पूरी कविता मंत्री के समक्ष पढ़ी गई। जिस पर खुश होकर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र घाघूपुर की कार्यकत्री अमरावती, आईसीडीएस अधिकारियों/ कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस मौके पर मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 3 बच्चो का अन्नप्रासन किया गया।

इसी क्रम में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा थाना अहिरौली का औचक निरीक्षण किया गया। मंत्री द्वारा थाना अहिरौली मे स्थापित महिला हेल्पडेस्क का जायजा लिया गया। महिला हेल्प डेस्क पर मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष तथा महिला पुलिस चंचल सिंह से महिलाओं के शिकायत के बारे में पूछताछ की गई। मंत्री ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी शिकायत थाना में आए उसका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तत्काल किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना में आए हुए महिलाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। थाने में जो भी शिकायतकर्ता आते हैं उनको बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, पीने के लिए पानी उपलब्ध होना चाहिए। 

निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जयसवाल, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर अशोक कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी कटेहरी बलराम सिंह, सीडीपीओ विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने