जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण और वन्यजीवों को बचाने के लिए
लखनऊ। हसदेव अरण्य के समर्थन में घोषित आज के देश व्यापी प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए इनिशिएटिव फाउन्डेशन, एचआरएमएफ, भानिमयू के सदस्यों ने लखनऊ के पारा, मानकनगर, तालकटोरा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शन कर आवाज उठाई और सरकार को भेजा ज्ञापन।
ज्ञात हो कि विस्थापन और वनों की कटाई के खिलाफ एक दशक से चले आ रहे प्रतिरोध के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 अप्रैल 2022 को हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई और खनन की अंतिम मंजूरी दे दी है। वही वनों की कटाई के खिलाफ संघर्ष कर रहे आदिवासियों पर अडानी समूह के कर्मचारियों की शिकायत पर 15 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर आदिवासियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
जिसके खिलाफ हसदेव अरण्य के समर्थन में आज पूरे देश में प्रदर्शनों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त घोषित देश व्यापी प्रदर्शन के तहत आज लखनऊ के सामाजिक संगठनो के सदस्यों ने लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर हसदेव अरण्य के समर्थन में आवाज उठाई और छत्तीसगढ़, भारत सरकार, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
साथ ही साथ लोगों को हसदेव अरण्य के समर्थन में पर्चे बाटें गये और सोशल मीडिया पर उक्त देश व्यापी प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए फ़ोटो और वीडियो हैशटैग कर अपना समर्थन दिया। आज के अभियान में मुख्य रूप से पूजा, नवरोज, अमित, शालिनी, रविन्द्र, अन्नो, सहित सैकड़ों लोग शामिल रहें।
