अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपने एक दिवसीय भ्रमण में आज सोमवार 20 जून को जनपद में पधार रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने दी है। जानकारी के मुताबिक, मा0 उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर हवाई पट्टी अपराह्न 3: 20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पधारेंगे।
आगमन उपरांत डिप्टी सीएम 3: 30 बजे कलेक्ट्रेट के निकट डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा मैदान पहुंचेगें। वहां मा0 उप मुख्यमंत्री जी गरीब कल्याण जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। तत्पश्चात जनपद में चल रही कतिपय सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगें। डॉ0 मिथिलेश त्रिपाठी के अनुसार, मा0 उप मुख्यमंत्री शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर जायेंगें।
