मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खानपुर शाहसुलेमपुर में गांव निवासी संदीप शर्मा ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री के बल पर रामजी शर्मा पुत्र त्रिलोकी शर्मा द्वारा गांव में मंदिर के लिए छोड़ी गई कुआं व उसके आस पास की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया गया है कि इसके अलावा गांव के दर्जनों गरीब तबके के लोगों की आबादी व सहन पर इस दबंग द्वारा अवैध रुप से जबरिया कब्जा किया गया। भयवश लोग विरोध भी नहीं कर पाते हैं।
जब इसका विरोध करने के लिए गांव निवासी संदीप शर्मा व उसके परिजन आगे आये तो रामजी शर्मा, निर्मल शर्मा पुत्र त्रिलोकी शर्मा, मारुत नंदन शर्मा पुत्र रामजी शर्मा, मनोज कुमार शर्मा पुत्र निर्मल शर्मा व उसके परिजन सहित मारपीट के लिए उतारू हो गए। विपक्षी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और मना करने पर वह मारपीट और गाली-गलौज के लिए उतारू हो जाते हैं।
संदीप शर्मा व उसके परिजनों का कहना है की लगभग 20 साल पहले जब इस कुएं का घेराव नही किया गया था तो दोनो पक्षों व गांव की आधी आबादी के साथ में समझौता हुआ था की इस जमीन पर मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। जिसके बाद सभी लोग मान गए थे। लेकिन अब जब मनमानी तरीके से रामजी शर्मा पुत्र त्रिलोकी शर्मा द्वारा उस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने लगे तो इसका विरोध किया जाने लगा जिससे रामजी शर्मा व उसके अन्य परिजन मारपीट के लिए उतारू हो गए। इस बाबत गांव के प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत की कि जो जगह मंदिर के लिए छोड़ी गई है, उस पर अवैध रूप से हो रहे कब्जे को मुक्त कराकर ग्रामीणों की आस्था के साथ न्याय किया जाए।
.jpg)