अम्बेडकरनगर : डीएम ने तीन लोगों को छह महीने के लिए किया जिला बदर

अम्बेडकरनगर : डीएम ने तीन लोगों को छह महीने के लिए किया जिला बदर

अम्बेडकरनगर।  जिलाधिकारी ने वसीम, माजिद और नजरू को 6 महीने के लिए जिला बदर किया है। इन पर हत्या सहित कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वसीम टांडा कोतवाली के सकरावल पोइव कोइरान और माजिद नजरू बसखारी थाना क्षेत्र के दरगाह रसूलपुर के रहने वाले हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन ने 21 जून को आदेश दिया है।

वसीम पर टांडा नगर क्षेत्र के सपा नेता अयाज अहमद गुल्लू की हत्या सहित कई अन्य संगीन आरोप हैं। दूसरी तरफ दरगाह रसूल के माजिद विश्व विख्यात दरगाह किछौछा इंतेजामिया कमेटी के सचिव बताये जाते हैं। नजरू भी इंतेजामिया कमेटी का खास बताया जा रहा है। इसके पहले दरगाह इंतेजामिया कमेटी के उपाध्यक्ष आफताब को जिला मजिस्ट्रेट ने 6 दिसंबर 21 को ही 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था।

डीएम के मुताबिक जिला बदर किए गए तीनों लोगों पर संगीन धाराओं में कई केस दर्ज हैं। इन हत्या से जुड़े कई आपराधिक केस दर्ज हैं। इनके रहते हुए जिले के अमन चैन में खलल पड़ने की संभावना बनी हुई थी, जिसके बाद इनको 6 महीनें के लिए जिले से बाहर रहने का आदेश जारी किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने