आजम खान का योगी सरकार पर हमला, कहा- मुकदमें वापस लेकर गृहमंत्री और वजीर-ए-आला माफी मांगे

आजम खान का योगी सरकार पर हमला, कहा- मुकदमें वापस लेकर गृहमंत्री और वजीर-ए-आला माफी मांगे

 


आजम खान ने शराब की दुकान लूटने जैसे मुकदमों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ लूट व चोरी जैसे मुकदमें दर्ज कराए गए। ऐसे मुकदमें वापस लेकर गृहमंत्री और वजीर-ए-आला मुल्क से माफी मांगे।

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शराब की दुकान लूटने जैसे मुकदमों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ लूट व चोरी जैसे मुकदमें दर्ज कराए गए। ऐसे मुकदमें वापस लेकर गृहमंत्री और वजीर-ए-आला मुल्क से माफी मांगे। साथ ही सवाल दागा कि किस बात का इंतकाम लिया गया है।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा के शहर विधायक आजम खान ने शहर के पान दरीबा मुहल्ले के साथ ही बिलासपुर के टांडा हुरमतनगर और शाहबाद के सैफनी के भूरेशाह बाबा की दरगाह के पास मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पर और हमारे परिवार पर शराब की दुकान लूटने का मुकदमा दर्ज किया गया। कहा कि गृहमंत्री और वजीर ए आला अपना ओहदा देखें और अपना सियासी मियार तय करें और मुल्क से माफी मांगे। उन्होंने इस दौरान कहा कि टाइगर वापस आ गया है।  सैफनी के भूरेशाह बाबा की दरगाह के पास मैदान में हुई चुनावी जनसभा में सपा नेता ने भाजपा की केंन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों उन पर व उनके परिवार पर जो जुल्म किए हैं, जितने मुकदमे दर्ज कराए हैं उतने तो हिन्दुस्तान के इतिहास में आजतक किसी पर नहीं लगाए गए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया।

बिलासपुर में टांडा हुरमत नगर में एक जनसभा में आजम खान ने कमिश्नर को आड़े हाथों लिया और दो सीटों की हार का ठीकरा कमिश्नर के सिर पर मढ़ दिया। उन्होंने मंडलायुक्त सहित कई अधिकारियों पर सियासी तीर चलाए। कहा कि अपने बक्सों और मशीनों की खुद हिफाजत करना। वर्ना इसमें भी कहीं खेल न हो जाए। उन्होंने सपा के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर विधायक अब्दुल्ला आजम खान, अदीब आजम खान आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

और नया पुराने