अफसर व जनप्रतिनिधि दे रहे आश्वासन , रोड नहीं तो वोट नहीं, सृष्टी पैलेस कॉलोनी के लोगों का फैसला

अफसर व जनप्रतिनिधि दे रहे आश्वासन , रोड नहीं तो वोट नहीं, सृष्टी पैलेस कॉलोनी के लोगों का फैसला

 


इंदौर (मध्य प्रदेश) । नगर निगम चुनाव के पहले लोगों को रोष सामने आ रहा है। सृष्टी पैलेस बागडदा संघ के नेतृत्व में रहवासियों ने बैठक लेकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि रोड नहीं तो वोट भी नहीं। कई साल से रोड की मांग कर रहे हैं, ड्रेनेज लाईन अव्यवस्थित है। लेकिन किसी अफसर या पार्षद जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। वह केवल आश्वासन दे रहे थे। कई वर्षा से विकास कार्य के आश्वासन पार्षदो द्वारा दिये गये पर विकास कार्य नही हुआ। सृष्टी पैलेस बागडदा संघ के नेतृत्व में रहवासियों ने मुख्य गेट पर बैनर लगाकर विरोध किया।

बैनर में उन्होंने लिखवाया की नेताओ का प्रवेश निषेध कृपया जो झूठे वादे और आश्वाशन पिछले 10 -15 वर्षों से किये उन झूठे वादे और आश्वाशन को देने के लिए कृपया पुनः न पधारे जब तक काम नही तब तक वोट नही सृष्टि पैलेश रहवासी संघ कृपया वोट मांगकर रहवासियों को शर्मिंदा न करे।

मुख्य गेट पर प्रदर्शन में रहवासियों में मनोज सवनेर, कपिल,सचिन, गणेश, विजय, राजेश सवनेर अन्य कॉलोनी के रहवासी शामिल हुए।

राजेश सवनेर ने बताया कि यहां पार्षद से लेकर नगर निगम के अफसर व कलेक्टोरेट के अफसर पांच साल से हमें दिलासा दे रहे हैं, कि सड़क बनेगी बनेगी, लेकिन अब तक नहीं बनी है। अब आगामी दिनों में नगर निगम, महापौर का चुनाव होना है। एेसे में रहवासियों ने निर्णय लिया कि चुनाव का बहिष्कार करेंगे। रहवासियों द्वारा पूर्व में कई बार रेडियो, पेपर न्यूज, टीवी न्यूज के माध्यम से भी अवगत कराया था। जिसका भी कोई असर नही हुआ है इस लिए आज बैनर के माध्यम से मानव श्रखला बना कर विरोध जताया गया। 

Post a Comment

और नया पुराने